रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास मिली अर्द्धनग्न लाश :मर्ग कायम

उज्जैन। रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास बुधवार शाम रिमझिम बारिश के बीच एक व्यक्ति की अर्द्धनग्न लाश मिलना सामने आया है। शव पड़ा होने की खबर मिलने पर देवासगेट और जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला जीआरपी सीमा का होने पर जीआरपी द्वारा शव को चरक अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक हुलिये से भिक्षुक दिखाई दे रहा है। वह कुछ दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था। उसकी हरकते विक्षिप्त जैसी थी। जीआरपी के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है। शिनाख्त नहीं होने पर 24 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर दफनाने की प्रक्रिया की जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment