राहुल गांधी बोले- संविधान के दुश्मन बेनकाब हुए:न्याय मिलेगा; वोटर लिस्ट गड़बड़ी और SIR पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली।राहुल गांधी गुरुवार शाम 4 बजे चुनाव आयोग (EC), स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने लिखा- संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है। न्याय मिलेगा।राहुल चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप में 2025 में तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को सरकार की “B टीम” भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था।    राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हो रही है जब रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई है।रिपोर्ट में फॉर्म-6 में बदलाव, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण जैसे मुद्दों पर आपत्तियों का जिक्र था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन दावों पर 8 पॉइंट में अपना जवाब दिया है।चुनाव आयोग ने कहा था कि बहुसदस्यीय संवैधानिक संस्था में अलग-अलग राय, सुझाव और टिप्पणियां आना सामान्य प्रक्रिया है। आयोग ने कहा कि SIR समेत पिछले एक साल में लिए गए सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment