उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नाखेड़ी में गुरूवार-शुक्रवार रात शासकीय रास्ते से निकलने की बात पर विशाल पिता आत्माराम यादव और तेजूलाल पिता भैरूलाल के बीच विवाद हो गया। दोनों परिवार के 11 लोग घायल हुये है। एक पक्ष से घायल तेजूलाल पिता भैरूलाल, प्रभुलाल पिता अम्बाराम, अमरदीप पिता शिवनारायण, गणेश पिता कालूराम, भैरूलाल पिता धन्नालाल, शायर बाई पति तेजूलाल, शिवनारायण पिता भैरूलाल को घायल होने पर उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। दूसरे पक्ष से विशाल पिता आत्माराम यादव, आत्माराम पिता पर्वत यादव, लखन पिता बहादूर, मनीषा पति आशीष यादव और आरती पति विशाल यादव घायल हुए है। जिनका उपचार घट्टिया अस्पताल में कराया गया। रात में विशाल की ओर से पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं शुक्रवार शाम उज्जैन चरक अस्पताल में भर्ती तेजूलाल के परिजनों के बयान दर्ज कर क्रास प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों परिवारों के बीच तलवार-लाठी और थप्पड़ मुक्के चले थे। तेजूलाल का कहना था कि शासकीय रास्ते पर विशाल के परिवार ने गाड़ी खड़ी कर रखी थी। निकलने का रास्ता नहीं होने पर गाड़ी हटाने के लिये कहा तो हमला कर दिया।
संबंधित समाचार
-
खबर का असर नानाखेड़ा c20 मॉल के समीप चौराहे की यातायात व्यवस्था में हुआ सुधार ट्रैफिक सिग्नल लगें दैनिक अवंतिका समाचार पत्र ने यहां फैली अव्यवस्था के बारे में लगातार समाचार प्रकाशित किया था
उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में सी-21 माल के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह... -
आंदोलन की रणनीति के लिए आज जुटेंगे 18 जिलों के किसान नेता आरपार का मंथन आज, खेतों पर लहराया भाकिसं का ध्वज -पीपलीनाका पर बैठक में 17 गांव के किसान जुटे,ध्वज लगना शुरू
उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र लैंड पुलिंग योजना के विरोध में किसान -सरकार से आरपार के मुड में... -
दौलतगंज मालीपुरा क्षेत्र में टॉयलेट का अभाव.. लोग कपड़ा बांधकर उसकी आड़ में कर रहे हैं पेशाब
उज्जैन। मालीपुरा दौलतगंज क्षेत्र में टॉयलेट का अभाव होने की वजह से लोगों को मजबूरी वश...
