युवक की गोली मारकर हत्या:लसूडिया में बदमाशों ने चार गोलियां मारी; मौके पर हुई मौत

इंदौर।इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बदमाशों ने एक युवक को चार गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह वारदात गुलाब बाग कॉलोनी में हुई। मृतक का नाम अभयेंद्र सिंह पुत्र अटल सिंह तोमर है। वह अग्रवाल कॉलोनी में रहने वाला था।2024 के हत्याकांड का लिया बदला- पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई। बताया जा रहा है कि साल 2024 में अभयेंद्र ने भिंड में विष्णु यादव हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसी घटना का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। अभयेंद्र पर 30 आपाराधिक मामले दर्ज थे।जेल से छूटने के बाद इंदौर में रह रहा था- जानकारी के मुताबिक, अभयेंद्र करीब चार महीने पहले जेल से छूटकर इंदौर आया था और यहां ठेकेदारी का काम कर रहा था। वह भिंड में रेत कारोबार से भी जुड़ा रहा है।रेकी कर वारदात को दिया अंजाम- बताया जा रहा है कि गुलशन हत्या के प्रयास के मामले में भिंड से फरार था( इसके बाद उसने इंदौर में आकर हत्या कर दी। उधर, मृतक विष्णु यादव के भाई गुलशन यादव और उसके चार साथियों ने अभयेंद्र की गतिविधियों पर नजर रखी। रेकी करने के बाद गुरुवार रात सुनियोजित तरीके से उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment