मौसम ने बदली करवट बूंदाबांदी हुई, बादलों ने उमस बढाई रात में भी तापमान 25.5 डिग्री पहुंचा -रविवार को अपरांह् से रात तक मौसम में बदलाव रहा

 

उज्जैन। शनिवार को इस ग्रीष्म काल का सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह से रात में न्यूनतम तापमान भी उछाल के साथ 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ रात में भी तापमान के अधिक होने से बैचेनी का दौर कायम रहा है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी अपरांह् से लेकर रात तक बादलों के कारण उमस भडकी रही।

रविवार को भी दोपहर में बाजार में सन्नाटे के हाल गर्मी के कारण कायम रहे हैं। बेजुबान इस दौरान छांव में छुपते रहे हैं। दिन भर सूरज की तपन के उपरांत अपरांह् में आकस्मिक तौर पर बदलाव के हाल रहे हैं। इस दौरान बादलों के घेरे में सूर्य रहा और कुछ देर के लिए बूंदा-बांदी की शुरूआत हो गई। बूंदें  जमीन पर गिरते ही गायब हो रही थी। गर्म जमीन पर पानी की बूंदों से उमस के हाल कायम हो रहे थे। बादलों ने भी इसे और बढाया और इससे बैचेनी और घबराहट की स्थिति भी कई लोगों को महसूस हुई है।

इंदौर –उज्जैन के बीच बारिश-

दोपहर उपरांत बादलों के डेरे ने इंदौर –उज्जैन के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की स्थिति निर्मित कर दी। कुछ देर हुई बारिश से तात्कालिक स्थिति में तो राहत महसूस हुई लेकिन बारिश के बंद होते ही उमस ने जोर पकड लिया और गर्म जमीन से मानों भाप निकलने के हालात से परेशानी पैदा हो गई।

न्यूनतम में 3 डिग्री का उछाल-

शासकीय जीवाजी वेधशाला से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि एक दिन पूर्व की अपेक्षा करीब 3 डिग्री उछाल पर रहा। शाम को अधिकतम तापमान एक दिन पूर्व 43 डिग्री की अपेक्षा .5 डिग्री गिरावट के साथ 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है।सुबह के समय आर्द्रता 44 एवं शाम को 34 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा सुबह 2 किलोमीटर एवं शाम को 4 किलोमीटर की गति से दर्ज की गई है।

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment