डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड के प्रधानमंत्रियों से मिले मोदी: ग्रीन एनर्जी स्पेस-सेक्टर पर बातचीत

ओस्लो।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट से पहले डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक भारत और नॉर्डिक देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा मानी जा रही है।इससे पहले मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओर्पो और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन म्योल फ्रॉस्टाडोटिर से भी मुलाकात की। ओस्लो में होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में भारत के साथ नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं।इस समिट का मकसद भारत और नॉर्डिक देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करना है। इससे पहले ऐसे समिट 2018 में स्टॉकहोम और 2022 में कोपेनहेगन में हुए थे।प्रधानमंत्री मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं। नॉर्वे उनका चौथा पड़ाव है। इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment