मुरलीपुरा में खाने की बात को लेकर विवाद में चाचा ने की थी भतीजे की हत्या

उज्जैन।मुरलीपुरा में मजदूरी का काम करने वाले युवक की जघन्य हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में अंधेकत्ल का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक का चाचा ने ही फावड़े से पिट पिट कर अपने भतीजे की हत्या की थी। मामले में आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।सोमवार शाम महाकाल थाना पुलिस को मुरलीपुरा में खून से सनी एक लाश पड़ी होने की सुचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचने पर आसपास के रहवासियों ने जानकारी मिली कि मृतक मुकेश नायक उम्र 35 वर्ष मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वो यहां अकेला रहकर भूंसा भरने का काम करता था। मृतक के शरीर पर फावड़े से मारने के निशान मिले है। जिस पर से पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कि। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका पर थाना महाकाल में प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध नहीं था तथा आरोपी द्वारा किसी प्रकार के मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाना पाया गया।पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के रहवासियों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के बाद से मृतक का चाचा मनोहर नायक, जो फरियादी सुभाष रायकवार के यहां हाली का कार्य करता था, मौके से फरार था।संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा मनोहर नायक की तलाश कर उसे पकड़ा पूछताछ के दौरान आरोपी मनोहर नायक ने स्वीकार किया कि खाना खाने के दौरान उसकी अपने भतीजे मुकेश नायक से आपसी कहासुनी हो गई थी।घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में रखे लोहे के फावड़े से मुकेश नायक के सिर पर लगातार 2-3 वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम पुलिस टीम  द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोहर नायक को घटना के मात्र 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment