बड़वानी। 30 सितंबर2026मेंएक मादा तेन्दूआ की मृत्यु की घटना 29 सितंबर को राजस्व क्षेत्र जगदीश पिता बद्री निवासी रेहगून के खेत में बीट सजवानी सबरेंज सिलावद, वन परिक्षेत्र बड़वानी के अंतर्गत प्रकाश में आया। जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया पश्चात 30 सितंबर को डॉग स्क्वाड व वन विभाग के दल द्वारा घटना स्थल एव उसके आस-पास छानबीन की गई। किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि फंदा, जाल, जहर खुरानी नही पाया गया। पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों डॉ. महेन्द्र बघेल वेटनरी असिस्टेंट सर्जन बड़वानी के द्वारा किया गया है। वन्यजीव मादा तेन्दूआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह / भस्मीकरण की कार्यवाही पी.के. सिंह वन संरक्षक कार्य आयोजना खण्डवा, विजयसिंह मोर्य उप वनमण्डलाधिकारी बडवानी, सचिन लौवंशी वन परिक्षेत्र अधिकारी बड़वानी, दीपक मस्कोले नायब तहसीलदार बडवानी, श्रीमति शिवानी अलावे सरपंच ग्राम पंचायत रेहगून एवं वन विभाग दल की उपस्थिति में की गई। प्रथम दृष्टया मादा तेन्दूआ की मृत्यु का कारण प्राकृतिक (कमजोरी एवं बीमारी से) प्रतित हो रहा है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
मादा तेंदुए की मृत्यु की सूचना मिलने पर की गई कार्यवाही