महिदपुर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े का शुभारंभ

महिदपुर। शासकीय महाविद्यालय, महिदपुर में 13 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (10 से 25 अप्रैल) का शुभारंभ दिल्ली में आयोजित सम्मेलन के सीधे प्रसारण के साथ किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन ने महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।ॉ इसके बाद महिला उद्यमियों के साथ व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. पी.एस. पटेल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि महक सोनी व टीशा सोनी ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जाकिरुद्दीन अहिंगर ने की, संचालन डॉ. प्रज्ञा शर्मा ने किया एवं आभार डॉ. नैना तिवारी ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment