उज्जैन।उज्जैन में श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की कार पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। घटना में महामंडलेश्वर बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी कार के कांच टूट गए। मामले की शिकायत महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है। ऐसे में अब पुलिस जांच में जुटी है।कार नहीं रोकने पर किया पथराव-जानकारी के अनुसार सदावल रोड स्थित आश्रम में रहने वाले महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे अपनी स्कॉर्पियो (एमपी-13 जेडडी-8717) से देवास से लौटकर सदावल आश्रम जा रहे थे। हनुमानगढ़ी क्षेत्र के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की।
महामंडलेश्वर के अनुसार जब वाहन नहीं रोका गया तो युवकों ने कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से स्कॉर्पियो के कांच टूट गए। महामंडलेश्वर ने कहा,मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है।”