मक्सी में आरती के दौरान घुसा  सांड, पंडाल में मची अफरा-तफरी:पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मक्सी। इन दिनों मक्सी नगर में शारदीय नवरात्रि की धूमधाम देखने को मिल रही है। जगह-जगह माता रानी के पंडाल सजे हैं और शाम होते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां की महाआरती में शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं। इसी बीच झंडा चौक पर उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांड  श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया।आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। अचानक सांड के भीड़ में पहुंचने से लोगों में भय का माहौल बन गया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को संभाला और सांड को पंडाल से बाहर निकालकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।इस घटना ने नगर में आवारा पशुओं की समस्या और उन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी निभाने वाले संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर में आवारा सांडों की समस्या को लेकर पहले भी समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment