उज्जैन। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के रामद्वारा कालोनी में रहने वाले दिनेश पिता अमृतलाल शर्मा 50 साल का बड़े भाई मिश्रीलाल पिता अमृतलाल शर्मा 60 साल से घर के पीछे रखा भंगार और अटाला हटाने की बात पर बात पर विवाद हो गया। दोनों के परिवार आमने-सामने हो गये और मामला मारपीट में बदल गया। दिनेश के साथ उसके परिवार में शामिल पुत्र श्रेयांश घायल हो गया। दूसरी ओर से मिश्रीलाला उसका पुत्र सुशील घायल हुये है। दोनों परिवार विवाद के बाद थाने पहुंचे। जहां मिश्रीलाल ने आरोप लगाया कि घर के पीछे कबाड़ और भंगार डाल दिया गया था माना करने पर छोटे भाई ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं दिनेश का कहना था कि कबाड़ और भंगार रखा होने पर बड़े भाई ने विवाद कर मारपीट की है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज जांच में लिया है।
मकान के पीछे से भंगार हटाने पर 2 भाईयों में विवाद:शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज