इंदौर। मंडलेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे सफाई के दौरान सैकड़ों की संख्या में वोटर आईडी कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी वोटर कार्ड इंदौर जिले की राऊ विधानसभा क्षेत्र के हैं। सुबह सफाई कर्मियों को नदी किनारे बड़ी संख्या में कार्ड पड़े मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
*पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने लगाए आरोप-मामले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंडलेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे राऊ विधानसभा के वोटर आईडी कार्ड मिले हैं। सफाई के दौरान यह मामला सामने आया है। वर्मा ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग, प्रदेश और जिला प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए।