बिचौली मर्दाना में बुनियादी सुविधाओं का संकट:तालाब बना सियासत का नया मुद्दा

इंदौर ।बिचौली मर्दाना में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोला है।  क्षेत्र में पार्षद, विधायक और महापौर तीनों भाजपा से होने के बावजूद रहवासी आज भी गड्ढों भरी सड़कों, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट और अनियमित पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे हैं।      बड़ी संख्या में परिवारों को पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पार्टी ने सवाल उठाया कि जब स्थानीय से लेकर नगर निगम स्तर तक सत्ता एक ही दल के पास है, तो फिर भिचौली मर्दाना की बुनियादी समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।पुलिस थाना करीब पांच किलोमीटर दूर होने के कारण रहवासी लंबे समय से क्षेत्र में आवाज़े वे पुलिस चौकी की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस मांग पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।*तालाब बना सियासत का नया मुद्दा-बिचौली मर्दाना तालाब को लेकर भी आप ने नगर निगम प्रशासन को घेरा है। पार्टी का आरोप है कि तालाब जलकुंभी, गंदे ड्रेनेज और अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। आप ने तालाब का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने, जलकुंभी साफ कराने और उसके पुनर्जीवन की मांग की है।राजनीतिक तौर पर देखें तो आप ने स्थानीय समस्याओं को भाजपा के खिलाफ जन मुद्दे के रूप में पेश करने की रणनीति अपनाई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो स्थानीय रहवासियों के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment