शाजापुर। जिले के ग्राम झोंकर में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक निजाम मंसूरी के पिता हतम मंसूरी व भाई ने थाना मक्सी में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को छावनी निवासी राखी तोमर और उसके जीजा राहुल द्वारा कथित रूप से प्रेमजाल में फंसाकर आर्थिक रूप से परेशान किया गया तथा ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकियां दी गईं।आवेदन के अनुसार, मृतक निजाम मंसूरी से राखी तोमर और उसके जीजा राहुल द्वारा लगातार पैसे लिए जा रहे थे। जब निजाम ने पैसे देना बंद कर दिया तो उसे कथित रूप से ब्लैकमेल किया जाने लगा और धमकियां दी जाने लगीं। इससे निजाम मानसिक तनाव और परेशानी में रहने लगा।परिजनों के अनुसार, लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर निजाम ने 3 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अपना हॉस्पिटल, उज्जैन लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान 5 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई।अपने जवान बेटे को खोने के बाद पिता हतम मंसूरी व भाई ने थाना प्रभारी मक्सी को आवेदन देकर राखी तोमर और राहुल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्डिंग, चैट एवं बैंक लेन-देन की जांच कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत: कानूनी कार्रवाई की मांग