ब्रिटेन के ‘पहले गे पिता’ पर बाल यौन अपराधों के आरोप; ‘पति’ के साथ 18 नए मामलों में चार्ज

 लंदन-ब्रिटेन में ‘पहले गे पिता’ के रूप में चर्चित कारोबारी बैरी ड्रूइट-बार्लो और उनके ‘पति’ स्कॉट ड्रूइट-बार्लो पर बाल यौन अपराधों और दुष्कर्म समेत 18 नए आरोप लगाए गए हैं। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसेक्स पुलिस के मुताबिक 57 वर्षीय बैरी ड्रूइट-बार्लो पर नाबालिग के साथ यौन गतिविधि, नाबालिग की यौन सेवाओं के लिए भुगतान, पांच दुष्कर्म और चार यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं 32 वर्षीय स्कॉट ड्रूइट-बार्लो पर दो अतिरिक्त दुष्कर्म और यौन गतिविधि के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।नए आरोप 2013 से 2026 के बीच कथित रूप से हुई घटनाओं से जुड़े हैं। दोनों पहले से कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे थे। अदालत ने उन्हें हिरासत में भेजते हुए सितंबर में अगली सुनवाई तय की है। मामले में मुकदमे की अस्थायी तारीख 18 जनवरी 2027 रखी गई है।अभियोजन पक्ष की वकील सेरेना बेरी ने आरोप लगाया कि दोनों कथित रूप से युवा पुरुषों को निशाना बनाते थे, उनसे दोस्ती करते थे और फिर उन्हें अपने घरों व अन्य संपत्तियों पर बुलाकर उनका शोषण करते थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment