उज्जैन
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश धार में दर्ज की गई। राजगढ़ और रतलाम में 2.2 इंच, शिवपुरी और खजुराहो में 2 इंच, टीकमगढ़ में 1.6 इंच, खरगोन में 1.5 इंच तथा उज्जैन, भोपाल और दतिया में 1.4 इंच बारिश हुई। इसके अलावा नौगांव, खंडवा, रायसेन, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, बालाघाट, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दमोह, श्योपुर, नर्मदापुरम, गुना, रीवा, जबलपुर, सीधी, बैतूल, सिवनी, इंदौर, मंडला, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, आगर-मालवा, मंदसौर, झाबुआ, पन्ना और हरदा समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।