बीजेपी ने जेन-जी से जुड़ने के लिए टीम बनाई:नितिन नवीन, स्मृति-तावड़े शामिल

नई दिल्ली।बीजेपी अब जेन-जी यानी युवा वोटर्स की सोच, जरूरतों और उनकी समस्याओं को समझने के लिए सीधे उनसे संवाद करेगी। पार्टी ने इसके लिए एक टीम बनाई है। इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत कई नेता शामिल हैं।दिल्ली भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नितिन की अध्यक्षता में पार्टी की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। इसमें वंदे मातरम के केवल दो छंद गाने के कांग्रेस के निर्णय की निंदा की गई। पार्टी ने कहा कि वह राजनीतिक सुविधा या तुष्टीकरण के लिए राष्ट्रीय गीत के सम्मान पर कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगी।पार्टी ने प्रस्ताव पारित किया कि भाजपा वंदे मातरम की गौरवशाली विरासत को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू करेगी। नितिन नवीन की नई टीम शाम 7 बजे पीएम मोदी से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात करेगी। नवीन ने अपनी नई टीम की घोषणा 17 अगस्त को थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment