उज्जैन। आगामी त्यौहारों को देखते हुये शनिवार को महिदपुर में एएसपी करणदीपसिंह के नेतृत्व में एसडीओपी जेंडेन लिंगजेरपा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने थाना स्टॉफ और आरएएफ ब्रेवो/100 बटालियन के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। जिसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को कड़ा संदेश देना था। थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि आगामी दुर्गा उत्सव का पर्व नवरात्री शांति और सोहार्द्र के साथ मनाया जा सके इसको लेकर फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर नगर अयोध्या बस्ती चौराहा, अम्बेडकर चौराहा, राजेन्द्रमार्ग, चौकबाजार, किशनगंज दरवाजा, घाटी मोहल्ला, बैरजाली, दिलदारपुरा, यादव मोहल्ला, मोती मस्जिद होता हुआ रामलीला मैदान से गुजरा। इस दौरान निगरानी गुंडे-बदमाशों को कानून व्यवस्था का पालन करने की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने यह भी साफ किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 0000000000000
हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आई महिला की मौत
उज्जैन। देवास के टोकखुर्द से कांताबाई पति मांगीलाल नरवरिया 56 साल को शनिवार शाम परिवार के लोग चरक अस्पताल उज्जैन लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित करते हुये शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेजा और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। कांताबाई के पुत्र राहुल ने बताया कि मां सोयाबीन कटाई की मजदूरी के लिये गांव में गई थी। वह सेड़े पर बैठी थी उसी दौरान खेत में चल रही हार्वेस्टर मशीन के चालक ने तेजगति से रिवर्स लिया और चढ़ा दी। मशीन के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हुई मां को उपचार के लिये उज्जैन लाया जा रहा था रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद मर्ग डायरी जांच के लिये टोकखुर्द थाना पुलिस को भेजी जायेगी।
फ्लैग मार्च के दौरान निगरानी गुंडों को दी गई चेतावनी