उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के देवास बायपास मार्ग पर बने प्रतिक्षालय में रविवार दोपहर को कुर्सी पर एक युवक के मृत अवस्था में पड़े होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। आसपास के लोगों से उसकी पहचान के प्रयास किये, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। उसके कपड़ो की तलाशी लेने पर कुछ दस्तावेज होना सामने आया। जिसके आधार पर इंदौर में रहने वाले रोहित से संपर्क किया गया। उसने उज्जैन आकर मृतक की पहचान आने चाचा अजबसिंह पिता हरीप्रसाद मीणा 44 वर्ष निवासी ग्राम काकरिया पोस्ट नरसिंहगढ़ राजगढ़ के रूप में की। भतीजे ने बताया कि चाचा मजदूरी के लिये उज्जैन आये हुए थे। पुलिस के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक प्रतित हो रही है। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है और शव को चरक अस्पताल पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
संबंधित समाचार
-
क्रेडिट कार्ड पर आफर का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ठगे 60 हजार
उज्जैन। शिवाजी पार्क में कालोनी में रहने वाले 68 वर्षीय सत्येन्द्र पिता विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव बैंक... -
नीलगंगा के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर: पैर में लगी गोली
उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में उज्जैन पुलिस ने बड़ी... -
गोरकर परिवार पर पासियों ने किया हमला, घटना में एक की मौत नीलगंगा चौराहा पर रात 11 बजे चली ताबातोड़ गोलियां
– उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर रात 11 बजे गोलियां चलने पर दहशत फैल गई। दो पक्षों...