पॉलिथीन पर शिकंजा, समझाइश के बाद दी हिदायत बस स्टैंड से मोट्टाका चौराहे तक नगर पालिका ने की जांच

सनावद। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका ने अभियान को गति दी है। सोमवार को नपा के अमले ने बस स्टैंड से मोट्टाकाका चौराहे तक दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को पॉलिथीन के उपयोग और बिक्री से बचने की हिदायत दी गई।अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि ग्राहकों को सामान देने के लिए पॉलिथीन के बजाय कपड़े, जूट या अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का इस्तेमाल करें। टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और नियमों की जानकारी देते हुए व्यापारियों से अभियान में सहयोग मांगा।
समझाइश के बाद अब कार्रवाई की तैयारी-नगर पालिका ने साफ किया कि सोमवार को दुकानदारों को सुधार का अवसर दिया गया है। इसके बाद निरीक्षण के दौरान पॉलिथीन का उपयोग या बिक्री मिलती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।अभियान में नगर पालिका अधिकारी  तेजपाल सिंह चौहान, विनय प्राकोलय और संदीप शिंदे सहित कर्मचारी मौजूद रहे। नपा प्रशासन ने व्यापारियों और नागरिकों से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहभागी बनने की अपील की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment