*पाटी/बड़वानी*। पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए गैस टंकी चोरी के दो मामलों का त्वरित खुलासा कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दिनांक* 18.09.2026 को फरियादी करमसिंह पिता हुकुमसिंह अलावे उम्र 52 वर्ष, निवासी पटेल फल्या ग्राम बुदी ने थाना आकर बताया कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय बुदी के किचन में रखी गैस टंकी को किचन का ताला तोड़कर कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। दिनांक 19.09.2026 को फरियादी जितेन्द्र पिता रेमसिंह सोलंकी उम्र 24 वर्ष, निवासी गदड़घाटी फल्या चैरवी ने थाना आकर बताया कि उसके घर के बाड़े में रखी गैस टंकी को दो बदमाश चुराकर ले गए। फरियादी करमसिंह की रिपोर्ट पर थाना पाटी पर अप.क्र. 376/2026 धारा 305(e), 331(4) बीएनएस तथा फरियादी जितेन्द्र की रिपोर्ट पर अप.क्र. 378/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।