पुरानी रंजिश में अधेड़ की बेरहमी से हत्या:पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, दो फरार

*नेपानगर।* ग्राम मांडवा के बोमल्या पाट में देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही चार लोगों ने एक अधेड़ पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखलाल पिता नानसिंग निवासी बोमल्या पाट के रूप में हुई है।वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नेपानगर थाना प्रभारी शाहबुद्दीन कुरैशी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।
*पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह-प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक सुखलाल का गांव के ही ध्यानसिंग और उसके परिवार से पुराना विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते ध्यानसिंग, उसका बेटा राजेश और उनके दो साथी सालम व सुभाष ने देर रात सुखलाल को घेरकर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।इस मामले में पुलिस ने हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment