उज्जैन। श्रावण मास के पहले धार्मिक नगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालु बाबा महाकाल का प्रसाद समझकर भांग का सेवन कर रहे है। रविवार को महाराष्ट्र के पिता-पुत्र और गुजरात के युवक पर भांग का नशा ऐसा चढ़ा कि उन्हे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। ड्यूटी कंपाउंडर राकेश पाठक ने बताया कि भांग खाने वालों में महाराष्ट्र के बरोरा चंद्रपुर के रहने वाले यशवंत पिता गोविंदा 42 साल, उसका पुत्र शुभम 18 साल और रिश्तेदार गिरीराज पिता विजय 28 साल है। तीनों को रेलवे स्टेशन के सामने राममंदिर के पास से 108 एम्बुलेंस अस्पताल लेकर आई थी। वहीं गुजराज के जामनगर में रहने वाले जीत पिता रमेश शर्मा 20 वर्ष को उसके पिता भांग खाने से बिगड़ी हालत के बाद लोगों की मदद से अस्पताल लेकर आये थे। चारों का उपचार चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बनी हुई है। धार्मिक नगरी में अब ऐसे मामले आने वाले दिनों में ओर अधिक सामने आने लगेगें। हर साल सावन मास में महाकाल दर्शन करने देशभर से आने वाले श्रद्धालु भांग को प्रसाद समझकर अत्यधिक मात्रा में सेवन कर लेते है।
संबंधित समाचार
-
नाबालिग से दुष्कर्म काआरोपी गिरफ्तार:, डराकर करता रहा दुष्कर्म, नाबालिग हुई गर्भवती
उज्जैन।बड़नगर में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 वर्षीय किशोरी... -
होटल में युवक-युवती मिले, हिंदू जागरण मंच का हंगामा; युवक के आपराधिक रिकॉर्ड का आरोप
उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में एक होटल में युवक-युवती के मिलने के बाद विवाद हो गया। हिंदू... -
धुरंधर की अभिनेत्री महाकाल मंदिर पहुंची, भस्म आरती में शामिल हुई
ब्रह्मास्त्र उज्जैन हाल ही में रिलीज फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर...