पटाखा दुकान में आग, कार-दोपहिया जले:आग के बीच फूटते रहे पटाखे, इधर-उधर उड़ते रहे रॉकेट;

इंदौर। नायता मुंडला के समीप एक पटाखा दुकान (गोडाउन) में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आने से जल गई, वहीं दो पहिया वाहन भी जलने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया।फायर ब्रिगेड के मुताबिक, घटना नायता मुंडला इलाके में एक पटाखा दुकान में आग लगने की सूचना 5.30 बजे पर मिली । सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तत्काल रवाना हुई। जिसके बाद वहां पहुंचकर आग बुझाने की कवायद शुरू की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment