पिपलीया मंडी ।नगर में विगत पंद्रह दिनों में तेरह लोगो की मृत्यु से चिंता के साथ ही शोक का माहौल है।बुधवार देर शाम बोतलगंज के यहां हुवे सड़क हादसे में खूबचन्द मनवानी एवं भारत मनवानी गम्भीर घायल होगये थे उपचार के दौरान दोनों पिता-पुत्र की मौत दोनों की अर्थी एक साथ निकलने से माहौल ओर गमगीन कर दिया।गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रिड बालाजी पर प्रातः 10,30 बजे हनुमान चालीसा का पाठ कर बालाजी महाराज से प्रार्थना करी की नगर पर आए इस संकट को दूर करे।जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि कोरोना कॉल के बाद यह सबसे बड़ी त्रासदी है यह पहला अवसर है जब दो-दो अंत्येष्टिया एक साथ हुई।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव मुकेश निडर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उणियारा, दिनेश गुप्ता काचरिया,मंडलम अध्यक्ष विष्णु फरक्या,भेरूपप्पू गुर्जर,श्रीमती अनिता खोखर,देवेंद्र कराडा,राकेश भारद्वाज,राजुभाई शर्मा आदि मौजूद थे।
पंद्रह दिन में तेरह लोगो की मृत्यु कांग्रेसजनो ने ग्रिड बालाजी पर किया हनुमान चालीसा का पाठ