उज्जैन। बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। सोमवार-मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट और 19 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा था। रात के तापमान में आई गिरावट के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान में तेजी दर्ज की गई। शासकीय वेधशाला पर दिन का तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार वर्षाकाल समाप्त होेने में एक दिन शेष बचा है। अब बारिश का कोई नया सिस्टम एक्टिवेट होता दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके चलते दिन के तापमान में कुछ दिनों तक तेजी आयेगी। रात के तापमान उतार-चढाव बना रहेगा। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 9 इंच बारिश कम हुई है।
न्यूनतम तापमान कम हुआ तो अधिकतम बढ़ा