खाचरोद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के निदेर्शानुशार तहसील विधिक सेवा समिति खाचरोद द्वारा न्यायालय परिसर खाचरोद में आज दिनांक 09.05.26 को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रात: 10.50 बजे प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीतूकांता वर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश नीरज शर्मा, शैफाली सिंह व्यवहार न्यायाधीश वर्ग वरिष्ठ खण्ड, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड निर्मला पटेल ने दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर एवं अभिभाषक संघ खाचरोद के अध्यक्ष प्रवीण पंड्या, अभिभाषक विद्युत मंडल कनिष्ठ यंत्री संजय मालवीय, शशिरंजन, सौरभ शर्मा एवं समस्त बैंकों के बैंक मैनेजर, तथा नगरपालिका खाचरोद के समस्त पदाधिकारीगण एवम् न्यायालय खाचरोद के कर्मचारीगण द्वारा सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका खाचरोद के शुभारंभ कार्यक्रम में न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आयोजित नेशनल लोक अदालत में नीतू कांता वर्मा प्रथम जिला एवं सत्र के न्यायालय के 17 विधुत अधिनियम के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। द्वितीय जिला न्यायाधीश नीरज शर्मा के न्यायालय से 05 क्लेम प्रकरण एवं 01 हिंदू विवाह अधिनियम का निराकरण किया गया, व्यवहार न्यायाधीश शैफाली सिंह के न्यायलय के कुल 101 प्रकरण का निराकरण किया गया। निर्मला पटेल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 के न्यायालय के कुल 34 प्रकरणों का निराकरण किया गया, आपराधिक प्रकरण 07, एन आई एक्ट के 02 प्रकरण, नगर पालिका जलकर व दुकान किराया, जलकर, दूर संचार विभाग व बैंक रिकवरी के प्रिलिटिगेशन प्रकरण में से 51 तथा विद्युत के प्रीलिटिगेशन 14 प्रकरणों का निराकरण हुआ, इस प्रकार कुल 174 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें 2510500 रुपये प्राप्त हुए। न्यायालय में लम्बित प्रकरणों में से 106 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
नेशनल लोक अदालत में कुल 174 प्रकरणों का निराकरण तथा 25,10,500 की रिकवरी