नेपानगर प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की आमसभा में हंगामा, अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

नेपानगर। नेपानगर प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार की वार्षिक आमसभा में अंशधारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभा के दौरान जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई, जिसके बाद सभा को बीच में ही भंग करना पड़ा।अंशधारी सौजन्य तिवारी सहित अन्य अंशधारियों ने बताया कि यह संस्था नेपा मिल्स के मजदूरों द्वारा बनाई गई है और इसके सभी अंशधारी नेपा मिल के वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। आरोप है कि कुछ वर्षों से संस्था के संचालक पद पर बिरजू लाल जैन को बैठाया गया है, जिन्होंने मनमानी करते हुए संस्था को लाभ से घाटे में पहुंचा दिया।
अंशधारियों ने आरोप लगाया –– संस्था के गैस सिलेंडर से आने वाले पैसे को संस्था के खाते के बजाय निजी कर्मचारी के खाते में लिया जा रहा है और फिर ब्याज पर संस्था को ही दिया जा रहा है।– 3 लाख रुपए के एवज में 36-36 हजार रुपए ब्याज वसूला जा रहा है।- संस्था की जर्जर बिल्डिंग की जगह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने की योजना के पीछे जमीन हड़पने की मंशा है।अंशधारियों का कहना है कि यह संस्था गरीब मजदूरों की है, पूंजीपतियों की नहीं। उन्होंने मांग की है कि संस्था की पूरी ऑडिट और जांच कराई जाए और रिकवरी निकाली जाए।अंशधारियों ने बताया कि इस संबंध में डीआर और कलेक्टर से पहले ही शिकायत की जा चुकी है, उसी के बाद आज प्रशासन मीटिंग लेने पहुंचा था। अंशधारियों ने निष्पक्ष चुनाव कराने की भी मांग की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment