नाराज गुट एकत्रित होकर शहर काजी खलिकुर्रेहमान का घर घेरा, मिर्जा वाडी में पथराव किया सहमति से मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान एक पक्ष विरोध में उतरा -पथराव करने वालों को पुलिस ने हल्काबल प्रयोग,आंसू गैस छोड खदेडा,निरीक्षक घायल

 

उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में सोमवार सुबह समाज का एक धडा शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम आपसी सहमति से कर रहा था। इसके उपरांत एक पक्ष विरोध में उतर आया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पर टंकी चौक के पास जूटी भीड ने पथराव कर दिया। पथराव में क्राईम ब्रांच निरीक्षक पुष्पा पांचाल को हाथ में चोंट लगी है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसु गैस के गोले छोड कर स्थिति को नियंत्रित किया है। भीड के एक धडे ने शहर काजी के घर का घेराव कर पथराव किया,जिसे पुलिस ने खदेड दिया। अधिकारियों के अनुसार स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। शहर काजी खलिकुर्रहमान ने सहमति की पुष्टि करते हुए समाजजनों को घरों में रहने और अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर कंठाल से गोपाल मंदिर मार्ग को 15 मीटर चौडा किया जा रहा है। इस मार्ग पर खडे हनुमान,शाही मस्जिद सहित 9 धर्मस्थल आ रहे हैं। शाही मस्जिद का चौडीकरण में आ रहे हिस्से को लेकर समाज के कुछ लोग उच्च न्यायालय इंदौर गए थे। एकल पीठ ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। सोमवार सुबह पथराव एवं पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता,संभागायुक्त आशीषसिंह,डीआईजी नवनीत भसीन पहुंचे और उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है।

रविवार देर रात सहमति बनी-

रविवार देर रात मस्जिद पर बडी संख्या में समाजजन जूटे थे। रात में ही पुलिस एवं प्रशासन ने समाज की कमेटी से चर्चा की थी। इसमें कमेटी के लोगों के साथ शहर काजी भी शामिल थे। इसमें दोनों पक्षों की सहमति बनी और मस्जिद के चौडीकरण के दायरे में आ रहे हिस्से को समाज ही हटाएगा इसकी सहमति दी गई। रात से ही पूरे क्षेत्र में जिला पुलिस बल,आरएएफ एवं क्यू आर एफ का भारी पुलिस बल तैनात है।

एक पक्ष ने तुडाई शुरू की,दुसरे ने पथराव किया-

सोमवार सुबह समाजजनों ने मस्जिद के अंदर से चौडीकरण में आ रहे हिस्से को हटाने का काम शुरू किया था। इसी दरमियान पास ही स्थित टंकी चौक की और से आई भीड ने आकस्मिक विरोध करते हुए पुलिस एवं प्रशासन पर नारेबाजी के साथ पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड को तितरबितर करने के लिए अश्रुगैस के आधा दर्जन गोले छोडे । इसके बाद पुलिस बल ने असामाजिक तत्वों को खदेड दिया ।

महिलाओं को बचाने में निरीक्षक घायल

पथराव के दौरान कुछ महिलाओं को वहां से निकालने के प्रयास में क्राईम ब्रांच की निरीक्षक पुष्पा पांचाल के हाथ में चोंट लगी है। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद वे पून: स्थल पर ड्यूटी देती देखी गई।

नेशनल हाईवे जाम,समझाईश से खुला-

इसी के साथ समाजजनों के एक पक्ष ने इंदौर –कोटा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल पर जाकर उन्हें वस्तु स्थि‍ति से अवगत करवाते हुए आपसी सहमति की जानकारी दी तो वे भी अपने घरों को लौट गए ।

3 थाना क्षेत्र,7 प्रकरण,15 गिरफ्तार-

सोमवार देर शाम को पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पथराव एवं बलवा के मामले में पुलिस ने महाकाल,खाराकुंआ एवं कोतवाली थाना क्षेत्र में कुल 7 प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें 15 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सीसी टीवी फूटेज के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान कर रही है।

शहर काजी का घर घेरा,पथराव-

मस्जिद के चौडीकरण में आ रहे हिस्से को हटाने पर विरोध करने वाले समाज का धडा शहर काजी खलिकुर्रेहमान के मिर्जा नईम बेग मार्ग मिर्जा वाडी क्षेत्र निवास पर पहुंचा और यहां उनके घर को घेर लिया था। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके घर पर पत्थर भी फेंके। पुलिस ने यहां पहुंचकर उपद्रव करने वाले लोगों को खदेड दिया। शहर काजी खलिकुर्रेहमान ने सोमवार को समाजजनों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी से गुजारिश है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मस्जिद का मसला रात को ही हल हो गया था और जो कमिटमेंट हुआ था वो काम पूरा हो रहा है। वो लोग अपना काम कर रहे हैं। इसलिए आप सभी से अपील है कि बेवजह बाजारों में न खड़े हों, बाजार की तरफ न जाएं, अपने घरों में रहें और अफवाहों की वजह से बाहर न निकलें।”

समाजजनों ने ही हिस्सा हटाने की पहल की –

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मिडिया बयान में कहा कि  दो हजार अठाईस में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है और जो बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे उनकी व्यवस्थाओं के लिए जो निर्माण कार्य चल रहे हैं, जो मार्गों का चौड़ीकरण चल रहा है, मास्टर प्लानिंग के हिसाब से सड़कों का चौड़ीकरण चल रहा है। सबसे अच्छी बात ये है कि सभी व्यक्ति, सभी धर्म समुदाय के लोग स्वतः इसमें अपना योगदान कर रहे हैं और उनके जो मकान, धर्मस्थल जो भी आ रहे हैं उनको स्वतः हटा रहे हैं।इसी के क्रम में छतरी चौक पर आज शाही मस्जिद का हिस्सा भी इनके समाजजनों के द्वारा स्वतः हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  किसी प्रकार की अफवाह में न आएं और शांति व्यवस्था बनाए रखें।”

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment