नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यावरा।राजगढ़ जिले में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया। नाबालिक बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी अंकित पिता विजेन्द्र सासी निवासी हुलखेडी के विरुद्द महिला थाना राजगढ एवं थाना बोडा मे अपराध कायम कर विवेचना मे लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बोडा ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को जो ग्राम हुलखेडी मे छिपा हुआ था को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment