नगर पालिका पर पार्षदों का दिनभर धरना:बोले- तीन दिन से पेयजल सप्लाई बंद, नलों में गंदा पानी भी आ रहा

उज्जैन।नागदा जंक्शन में मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका दफ्तर के गेट पर दिनभर धरना दिया। शहर में पिछले कई महीनों से गंदा पानी आने और पिछले तीन दिनों से कई वार्डों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद होने की वजह से पार्षद नाराज थे।प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और पानी विभाग के अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारे लगाए।धरने पर बैठे पार्षदों का कहना था कि नगर पालिका लंबे समय से लोगों को गंदा पानी पिला रही है, जिससे लोग बीमार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 से 10 तक के घरों में तीन दिनों से एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment