बुरहानपुर। एक बेगुनाह बेजुबान वन्य-प्राणी बंदरिया को शौक पूरा करने के लिए मार देने और उसके दूधमुंहे नवजात बच्चे को मां से अलग कर देने वाले तीन आरोपियों पर वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के बाद 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, अभी भी एक आरोपी वन विभाग की गिरफ्त से फरार चल रहा है।घटना के अनुसार इतवारा स्थित बुरहानी कादरिया स्कूल के भीतर बुधवार सायंकाल लगभग 5 बजे एक बंदरिया जो अपने नवजात बच्चे के साथ पेड़ पर बैठी थी, उसे स्कूल प्रबंधन से जुड़े एक रईसजादे ने बैलेट गन से निशानेबाजी के शौक के चलते 4 गोलियां मारकर गंभीर घायल कर दिया। अगले दिन सुबह उसकी मृत्यु हो गई।
*वनमंडल अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का ऐलान-कादरिया स्कूल प्रबंधन पर भी आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिला वनमंडल अधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है।उक्त जानकारी महेश चौहान ने दी।