तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्करचालक घायल: गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़

इंदौर। भागीरथपुरा स्थित एमआर-4 रोड पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गुस्से में कार पर पथराव कर दिया। बाद में एफआरवी मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर-4 रोड पर हुए इस हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक विशाल भागवत तीन अन्य सवारियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार पर जमकर पथराव किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment