नीमच-। जिले में लंबे समय से अनधिकृत रूप से पैथोलॉजी लैब में पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में जांच रिपोर्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज हुईं थी।जिले में नियमों को ताक पर रखकर संचालित पैथोलॉजी लैब और दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर जांच रिपोर्ट जारी किए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। लगातार उठाए गए मामले के बाद विभागीय जांच में भी अनियमितताएं सामने आई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार बर तीन पैथोलॉजी लैब के पंजीयन तीन लैब के पंजीयन निरस्त किया हैं l पंजीकृत पैथोलॉजिस्ट की वास्तविक उपस्थिति, जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट प्रमाणित करने की व्यवस्था की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि मरीजों की जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता से किसी स्तर पर समझौता न हो। एक पैथोलॉजिस्ट से संबंधित प्रकरण उच्च स्तरीय जांच के लिए क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, उज्जैन संभाग को भेजा गया ।
तीन लैब के पंजीयन निरस्त विभागीय आदेश के अनुसार सुरेश कुमार पैथोलॉजी लैब, मनासा, पवन पाटीदार पैथोलॉजी लैब, मनासा तथा नीमच के एक अन्य सेंटरके पंजीयन निरस्त किए गए हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उज्जैन संभाग के निर्देश पर गठित जांच समिति ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। जिन पैथोलॉजिस्ट के नाम पर पंजीकृत उनकी वास्तविक लेने से लेकर जांच और रिर्पोर्ट प्रमाणित करने व डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर संबंधित प्रकरण को आगे की कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, उज्जैन संभाग को भेजा गया है।