तीन दिन के भारत दौरे पर रहेंगी जापान की PM ताकाइची, व्यापार और रक्षा संबंधों पर होगी चर्चा

, नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अगले हफ्ते भारत के तीन दिन के दौरे पर आएंगी। इसका मकसद व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे कई क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करना है।विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर ताकाइची एक से तीन जुलाई तक आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। यह दौरा 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के लिए होगा।मंत्रालय ने कहा, “यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने का मौका देगा। इससे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का भी अवसर मिलेगा।”

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment