तापमान 42 डिग्री के करीब, 8 कि.मी. से चली गर्म हवा

उज्जैन। अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो 42 डिग्री के करीब पहुंचा है। संभावना है कि कुछ दिनों में 44 डिग्री भी दर्ज हो सकता है।
मौसम विभाग के अप्रैल माह के अंत में भीषण गर्मी का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था, जो अब सटिक साबित होता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था, जो शुक्रवार को 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। दिन में 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा भी गर्म महसूस हो रही थी। इससे पहले गुरूवार-शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री के करीब 21.8 दर्ज किया गया था। बढ़ते तापमान के बीच शुक्रवार को सुबह की आर्द्रता का प्रतिशत 36 और शाम को 13 रहा। मौसम विभाग की माने तो अब सूरज के तेवर ओर तीखे होगें। कुछ दिनों में शहर का तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। मई माह भीषण गर्मी (हीटवेव) के बीच गुजर सकता है। लू का खतरा भी काफी बढ़ सकता है। शुक्रवार को तापमान में आई तेजी के बाद दोपहर में सड़कों पर चलना परेशानी भर हो गया था। आवागमन भी काफी कम हो चुका था। बढ़ते तापमान से लोगों के स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले असर को देखते हुए शासकीय चरक अस्पताल में उपचार संबंधित सभी व्यवस्था को पुख्ता कर लिया गया है। अस्पताल पहुंच रहे घबराहट और थकान से भरे मरीजों को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है।
गन्ने के जूस की बढ़ी खपत
गर्मी में गन्ने के जूस की खपत काफी बढ़ गई है। शहरभर में ठेलों पर गन्ने की चरखी लगी दिखाई दे रही है। ठेलों पर चरखी लगने से मधुशाला की संख्या काफी कम हो गई है। दिन में गर्मी से राहत पाने के लिये गन्ने के जूस का सहारा लिया जा रहा है। वहीं अंधेरा ढलने के बाद खुली हवा में निकलने वाले भी गन्ने के जूस का लुफ्त उठा रहे है। यहीं नही बोतल बंद शीलत पेय की खपत भी काफी बढ़ गई है। जो स्वास्थ्य के लिये हानिकारक भी बन सकता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment