उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक अचानक गिर गया घटना देख आरपीएफ के जवान दौड़े और युवक को हादसे का शिकार होने से बचा लिया। घटना का वीडियो सामने आया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर काचीगुड़ा एक्सप्रेस उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना हुई थी इस दौरान चलती ट्रेन में नाश्ता लेकर चढ़ने का प्रयास कर रहा युवक अचानक संतुलन बिगड़ने पर गिर गया प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवानों ने उसे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसते हुए देखा तो तत्काल दौड़ा लगे और युवक को बाहर खींच कर निकाल लिया उसे दोबारा से ट्रेन में सवार कराया गया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे कैमरे में कैद हो गई।
घटना बुधवार का होना सामने आया है एक यात्री नाश्ता लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था। हाथ में पोहे का पैकेट लेकर वापस लौटते समय उसने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। दरवाजे का हैंडल पकड़ते ही उसका हाथ फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान रामचरण यादव तत्काल दौड़े और एक अन्य व्यक्ति की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन रवाना होने के दौरान जवानों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जवान रामचरण यादव की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बच सकी।