उज्जैन। भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में मंगलवार-बुधवार रात 4 युवक शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे। यात्रियों के मना करने पर अभद्रता की जा रही थी। यात्रियों ने मामले की सूचना रेलवे हेल्पलाइन नम्बर पर दी। ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।
जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस टेÑेन के कोच एम-3 में शराब पीकर हुडदंग कर रहे चार युवकों की सूचना मिलने पर रात को प्लेटफार्म नम्बर 1 पर टीम को अलर्ट किया गया। ट्रेन के आते ही प्रधान आरक्षक मानसिंह टेकाम, श्याम सुंदर चौबे, वीर भूपेंद्र, जितेंद्र छाडी, आरक्षक अरुण सारस्वत, दिलीप लोधी, रजत चौहान, शिल्पा मोगिया, पायल पालीवाल, नेहा शर्मा की टीम ने कोच में सर्चिंग शुरू की और यात्रियों की निशानदेही पर चारों युवकों को कस्टडी में लिया गया। थाने लाने पर पूछताछ में उनके नाम सतीश पिता सुरेशचंद्र सोनी 47 वर्ष, कुलदीप पिता महेंद्र राठौर 26 वर्ष, मनीष पिता सुरेशचंद्र सोनी 37 वर्ष और धीरज पिता जटालसिंह परमार 40 वर्ष निवासी कालापीपल शाजापुर सामने आये। चारों को रात में ही मेडिकल परीक्षण के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चारों शराब के नशे में होना पाये गये। मामले में उनके खिलाफ धारा 34(6) और 35(3) का प्रकरण दर्ज कर किया। चारों को यात्रा के दौरान नशा कर शांति भंग नहीं करने की हिदायत देकर नोटिस पर रिहा किया गया।
ट्रेन में शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे 4 युवक -यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने पकड़ा