ट्रम्प-जिनपिंग-पुतिन की पहली बार एकसाथ मीटिंग:जिनपिंग बोले- परमाणु हथियार सिर पर लटकती तलवार

शेनझेन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शेनझेन शहर में ऐतिहासिक बैठक जारी है।

जिनपिंग ने कहा कि तीनों देशों को आपस में दोस्ती रखनी चाहिए। इनके बीच किसी तरह का टकराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने परमाणु हथियारों को इंसानियत के सिर पर लटकती तलवार बताया। इनसे कभी कोई जंग नहीं जीती जा सकती। इन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।पुतिन ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका तीनों ने दूसरे विश्व युद्ध में जीत हासिल की थी। इसलिए दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी इन तीनों देशों की है।ट्रम्प ने कहा कि वे इस बात से बेहद खुश हैं कि तीनों देशों के बीच पहली बार त्रिपक्षीय बैठक हो रही है। यह इतिहास रचने जैसा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment