इंदौर।बाइक के टूल बॉक्स में MD ड्रग्स छिपाकर तस्करी के लिए ले जाने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा। उनके पास से 1 लाख 70 हजार रुपए कीमत की ड्रग्स सहित 2 लाख 10 हजार रुपए का माल जब्त किया। बदमाश राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहे थे।इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार ड्रग्स तस्करी करने वालों की तलाश कर उन पर कार्रवाई कर रही है। टीम को जानकारी मिली, जिस पर टीम ने टीसीएस चौराहा, नंदबाग मेन रोड पर घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को रोका और उनसे पूछताछ की। इस पर वे घबराने लगे।
टूल बॉक्स में छिपा रखी थी MD ड्रग्स: 2 अंतरराज्यीय बदमाशों को पकड़ा, 2 .1लाख का माल जब्त