झारड़ा मार्ग पर काचरिया देव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान,

मल्हारगढ़। बरखेड़ादेव से झारड़ा मार्ग पर स्थित काचरिया देव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव की गंभीर स्थिति बन जाती है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को काचरिया देव के ग्रामीणों ने अपनी समस्या से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  एवं जिला कांग्रेस महासचिव अको अवगत कराया। सूचना मिलते ही दोनों नेता मौके पर पहुंचे, स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।इसके बाद कांग्रेस नेता शर्मा और मालेचा ने मंदसौर पहुंचकर लोकनिर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री जैन से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रत्येक बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विभाग से मांग की कि इस समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment