महिदपुर । प्रधान कार्यालय उज्जैन बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशेष श्रीवास्तव के निदेर्शानुसार बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में नए सदस्य जोड़ने के अभियान अंतर्गत शाखा महिदपुर की संस्था भीमाखेड़ा, बैजनाथ ,सेमलिया ,चितावद, आक्या धांगा, शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नीरज शर्मा शाखा प्रबंधक द्वारा सदस्यता अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया इसका प्रमुख उद्देश्य संस्थाओं के सभी पात्र गैर सदस्य किसानों को फैक्स से जोड़ना है ताकि उन्हें संस्थागत ऋण कृषि सेवाओं एवं सहकारी सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके। इस अभियान के माध्यम से छोटे सीमांत, महिला एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के किसानों को सहकारी साख संरचना से जोड़ा जा सके। शिविर में मुख्य रूप से प्रकाश शर्मा ,भेरूलाल गहलोत पर्यवेक्षक, माणकलाल शर्मा ,राजेंद्र सिंह एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला सहकारी बैंक शाखा महिदपुर की संस्थाओं में शिविर का आयोजन किया