जावरा लुहरी व कुम्हारी में कट रही अवैध कॉलोनीयो पर प्रशासन का शिकंजा, जारी किया नोटिस

 जावरा  । बगैर अनुमति के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने पर अब प्रशासन ने सख्त रूप अख्तियार कर लिया ।इसके लिए तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर लुहारी एवं कुम्हारी जावरा क्षेत्र में अवैध कॉलोनी निर्माण के प्रकरणों में 10 भूमि स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। इससे अवैध कॉलोनी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है ।कलेक्टर अजय कटेसरिया ने दिए निर्देशों में जावरा तहसीलदार पंकज पवैया ने 10 चिन्हित स्थानों की सूची भेजी जहाँ  पाया कि अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही है ।इनमें मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1983 तथा मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत कॉलोनी विकास नियम 2014 या नगर पालिका कॉलोनी एक्ट के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया है ना अनुमति ली है नियमों का खुला उल्लंघन है। कलेक्टर कटे सरिया ने अवैध कॉलोनीयों की कार्रवाई केवल जावरा ही नहीं अपितु समूचे जिले में अवैध कॉलोनीयों की पड़ताल के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में जांच कर तत्काल रिपोर्ट कॉलोनी सेल को भेजने को कहा गया। यदि उनके क्षेत्र में अवैध कॉलोनी का निर्माण पाया जाता है तो उन संबंधित अधिकारियों की जवाब दारी भी तय होगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment