चलती I-20 कार में आग:लगने से फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू

इंदौर।भंवरकुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर चलती कार I20 में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना अटल बिहारी कॉलेज के पास स्थित फ्लाईओवर की है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए फ्लाईओवर के एक हिस्से का यातायात  रोकना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब दोपहर 12:30 बजे की है। एक  कार फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी अचानक उसके बोनट से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर चालक   कार रोककर खुद बाहर निकल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही मिनटों में आग ने कार के अगले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और वाहन धू-धू कर जलने लगा।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। आग बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।फ्लाईओवर पर जाम भी लग गया-घटना की जानकारी मिलते ही भंवरकुआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से फ्लाईओवर के एक तरफ का यातायात कुछ समय के लिए रोक दिया गया, जिससे क्षेत्र में जाम  लग गया। आग पर काबू पाने के बाद यातायात को सुचारु किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment