चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला गिरी -जीआरपी आरक्षक की तत्परता से बची जान

उज्जैन। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय महिला यात्री के गिरने का एक ओर मामला सामने आया है। गनीमत रही कि मौके पर जीआरपी आरक्षक मौजूद था, जिसने तत्परता दिखाते हुये आरपीएफ जवान और यात्रियों की मदद से महिला यात्री की जान बचा ली।
जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनाक्रम रविवार का है। प्लेटफार्म नम्बर 1 पर बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस आई थी। जिसके रवाना होते ही एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से गिर गई। उसी दौरान ड्युटी पर तैनात आरक्षक दिलीप लोधी ने तत्परता दिखाई और आरपीएफ एएसआई शिवसिंह बघेल के साथ महिला यात्री को प्लेटफार्म और रेलवे ट्रेक पर जाने से बचा लिया। दोनों ने कुछ यात्रियों की मदद से महिला को बाहर खींचा और सुरक्षित बचा लिया। महिला यात्री उत्तरप्रदेश के मथुरा की रहने वाली कमला पति लक्ष्मण सैनी 68 साल सामने आई। कुछ देर बाद महिला यात्री का पुत्र राजकुमार वहां आ गया, उसने बताया कि वह टिकीट लेने गया था। वापस लौटा तो पता चला कि कोई महिला यात्री ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरने से बची है। जिसे देखने आया तो माता जी सामने आई। जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार आरक्षक दिलीप लोधी की कर्तव्यनिष्ठा और  तत्परता को देखते हुये जीवन रक्षा के सहासिक कार्य के लिये उचित स्तर पर सम्मानित किये जाने की अनुशंसा वरिष्ठ अधिकारियों से की जायेगी।
15 अगस्त पर भी हुआ था हादसा
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रात 10.30 बजे सूबेदारगंज स्पेशन ट्रेन में चलते समय चढ़ने का प्रयास कर रही महिला यात्री  पैर फिसलने पर गिर गई थी। उस दौरान आरपीएफ आरक्षक अरविंद कुमार ने दौड़कर महिला यात्री को बचाने में अपनी भूमिका निभाई थी। उक्त महिला यात्री  उर्मिला देवी पति श्रवण कुमार 35 साल निवासी प्रयागराज उत्तरप्रदेश होना सामने आई थी। जिसने जान बचाने वाले आरक्षक का आभार माना था। 2 दिन में हुई दो घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment