गूंजे पानी दो-पानी दो, के नारे:पालदा सुखलिया में हंगामा:चक्काजाम,परेशान जनता का फूटा गुस्सा

इंदौर।इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। पानी की किल्लत से परेशान जनता का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। शहर के अलग-अलग चौराहों पर कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में रहवासियों ने उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम किया।इसके कारण शहर की रफ्तार थम गई और तपती धूप में सैकड़ों यात्री कई घंटों तक सिटी बसों और अन्य वाहनों में फंसे रहे। आखिरकार नगर निगम, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।पालदा और सुखलिया में भारी चक्काजाम, यात्रियों की बढ़ी आफत-सुबह से ही शहर के दो बड़े केंद्रों पर प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा खोल दिया। पालदा चौराहे पर कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के नेतृत्व में वार्ड-75 और वार्ड-64 के सैकड़ों रहवासी सड़क पर बैठ गए।दीनदयाल उपाध्याय चौराहे (सुखलिया जोन-5) पर वार्ड-27 के पार्षद राजू भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। दोनों ही प्रमुख मार्गों पर चक्काजाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे ज्यादा परेशानी सिटी बसों में सफर कर रहे आम यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को हुई, जो घंटों जाम में फंसे रहे।

रहवासियों ने पानी दो-पानी दो के नारे लगाए-इससे पहले भी कांग्रेस शहर के सभी 22 जोनल कार्यालयों पर पानी संकट को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। कई इलाकों में लोग सड़क पर उतरकर चक्काजाम और धरना दे चुके हैं। हाल ही में बड़ी संख्या में लोग पानी दो-पानी दो के नारे लगाते हुए पैदल विधायक रमेश मेंदोला के निवास तक पहुंच गए थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment