खरगोन। शहर के जैतापुर थानाक्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। बीती रात एक बदमाश ने आंगन में खड़ी आधुनिक तकनीक से बनी साइकिल चोरी कर ली। साइकिल गैर वाली होकर 18 हजार रुपए कीमत बताई गई है। चोरी की यह वारदात कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के पटेल नगर शिव मंदिर गली में 30 अक्टूबर की रात हरि भटोरे के घर के बाहर खड़ी एक साइकिल को अज्ञात युवक चुराकर ले गया। यह वारदात रात करीब 9.40 बजे हुई, जब श्री भटोरे की साइकिल उनके निवास के ठीक बाहर खड़ी थी। चोरी की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोरी का खुलासा एक अक्टूबर की सुबह चला, जब सुबह जब नींद से जागने के बाद श्री भटोरे को आंगन में रखी साइकिल नदारत मिली।
सूचना पर जैतापुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है, और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
गियर वाली महंगी साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग