सारंगपुर।सारंगपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत इटावा की सरपंच शांता बाई के पति और सरपंच प्रतिनिधि संतोष परमार (48) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। शनिवार रात परिजन उन्हें सिविल अस्पताल सारंगपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
परिजनों के मुताबिक संतोष परमार पिता रामचंद्र परमार शनिवार शाम करीब 5:30 बजे खेत पर गए थे। देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें तलाशने खेत पहुंचे। तलाश के दौरान संतोष कुएं में घायल अवस्था में मिले। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें थीं। कुएं में पानी भी कम था।
रात 9:30 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन-परिजन संतोष को कुएं से निकालकर रात करीब 9:30 बजे सिविल अस्पताल सारंगपुर ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गर्गी मालवीय ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। संतोष किन परिस्थितियों में कुएं में गिरे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
खेत गए सरपंच प्रतिनिधि की कुएं में गिरने से मौत घायल अवस्था में कुएं के अंदर मिले