खड़गे बोले- परिसीमन बिल का विरोध करेंगे:पूरी सत्ता हाथ में लेने की कोशिश कर रही भाजपा

नई दिल्ली।मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि परिसीमन लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा पूरी सत्ता हाथ में लेने की कोशिश कर रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है।जैसे चीन में हाथ उठाते हैं, वैसे ही भारत में करना चाहते हैं कि हाथ उठाकर बहुमत लेकर लोकतंत्र खत्म करेंगे।परिसीमन बिल को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने शनिवार को सोनिया गांधी के आवास पर मीटिंग की।बैठक में विपक्ष ने परिसीमन बिल का विरोध करने पर सहमति बनाई। राहुल गांधी आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।खड़गे बोले- SIR की तरह परिसीमन होगा-खड़गे बोले- नए परिसीमन से SC-ST की सीटें बढ़ना चाहिए। सरकार जो बिल ला रही है, उसमें इसका प्रावधान नहीं है। नया बिल जो आने वाला है, उसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।ज्ञानेश कुमार फिर गड़बड़ करेंगे-खड़गे ने कहा- दागी चुनाव आयोग, जिसने 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वोटर लिस्ट से हटाया। उसे ही परिसीमन की जिम्मेदारी दी जा रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है। ज्ञानेश कुमार अपराधी है। उनके नेतृत्व में यह सब होगा तो सब गड़बड़ होगा।वोट चोरी के मामले में जैसा उन्हें डायरेक्शन मिला, वैसे ही परिसीमन में यह करेंगे। फेयर इलेक्शन के लिए ज्ञानेश तैयार नहीं है। असम और जम्मू-कश्मीर में इन्होंने गलत तरीके से परिसीमन किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment